मीरा देवी सर्व श्रेष्ठ किर्साण !किर्साण महोत्सव 2021 मे मनीषा कोरगा द्वितीय और सोनी देवी तृतीय रही !

किर्साण प्रतियोगिता 2021

0
325

गरुड़ ,रविवार को हितैषी  विधा निकेतन   विदद्यायल मे दो दिवसीय किर्साण  महोत्सव का सम्पन्न  हुआ !इस दौरान  महोत्सव  मे बच्चो महिलाओ को मंच देने के लिये किर्साण  महोत्सव  का आयोजन किया गया।


मुख्य  अतिथी भाजपा  जिलाध्यक्ष  शिव सिंह बिष्ट  ने हितैषी  सस्था के प्रयासों  को  किर्साण महिलाओ के सम्मान का परिचायक बताया!उन्होने महिलाओ को पहाड  की रीढ़  बताया   विशिष्ट  अतिथी  विधायक चंदन राम दास ने महिलाओं  का सम्मान  करने और  बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की बात कही ! कार्यक्रम मे जिला पंचायत सद्स्य  सुनीता  दोसाद ,सुनीता  आर्या,सुनील दोसाद ,जगदीश आर्य,भाजपा मंडल अध्यक्ष  हरीश रावत आशा  बुटोला  त्रलोक  बटोला  इन्द सिंह बिष्ट अंकित नागरकोटि  किशन बोरा ग्राम  प्रधान देवनाई   किष्णा  पांडेय पुर्व  पालिकाध्यक्ष  गीता रावल लक्ष्मी पांडे चंद्रशेखर  बड्सीला  अखिल जोशी अनिल पांडेय  आकाशवाणी  अल्मोड़ा  के निदेशक  प्रफुल्ल  जोशी हितैषी  संस्था के अध्यक्ष  गोपाल सिंह  किरमोलिया  सचिव किशन राणा  सहित सैंकडों  लोग मौजुद रहे !कार्यक्रम  का संचालन सुन्दर सिंह बोरा ने किया 

सचिव डा किशन राणा ने किर्साण महोत्सव के बारे मे विस्तार से प्रकाश डाला

दो दिवसीय किर्साण महोत्सव के प्रथम दिन महोत्सव का शुभारम्भ करते हुऐ आकाशवाणी के निदेशक प्रतुल जोशी ने कहा पहाड मे खेती व पशुपालन आर्थिकी का एकमात्र जरिया है उन्होने कहा कि पशुपालन व खेती को रोजगार से जोड़ना होगा तभी पहाड़ मे पलायन रुकेगा । इस मौके पर क्षेत्र की कीरशान महिलाओ से खेती के बारे मे चर्चा की गई ! सूरत से आये राजेश गोस्वामी मुम्बई से आये प्रीतोष पन्त व रानीखेत से आये निरंजन पन्त आदि लोगो ने कहा की जैविक खेती करने की आवश्यकता है ! जैविक खेती तभी होगी जब अत्यधिक मात्रा मे पशुपालन होगा। इस मौके पर महिलाओं ने बंदरो व सुवरो की समस्या से निजात दिलाने के लिये ठोस उपाय खोजने को कहा !

Download Garur Patrika App

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें