गरूड़ सिविल लाइब्रेरी का नया पता दिल्ली दरबार पैलेस गरुड़

0
119

गरूड़ सिविल सोसाइटी द्वारा संचालित सार्वजनिक पुस्तकालय में पंजास चौराहे से स्थानांतरित होकर अब दिल्ली दरबार पैलेस पर संचालित होगा.

पुस्तकालयाध्यक्ष चंद्रशेखर बड़शीला ने बताया कि ११ वर्षों से लगातार संचालित पुस्तकालय के विस्तार की आवश्यकता को देखते हुए निर्णय लिया गया है कि पुस्तकालय को बृहद कैंपस दिल्ली दरबार पैलेस कौसानी बैजनाथ राजमार्ग दर्शानी वार्ड में स्थानांतरित किया जा रहा है जहाँ स्वाध्याय के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा पुस्तकालय की अति आधुनिक सुविधा युक्त पुस्तकालय का लाभ ले सकेंगे.

सिविल सोसाइटी के संरक्षक हरीश जोशी ने युवाओं का आह्वान किया है कि गरुड़ में एकमात्र सार्वजनिक पुस्तकालय गरुड़ सिविल लाइब्रेरी में आकर पत्र पत्रिकाओं, समाचारपत्रों व विभिन्न विषयों की किताबों का अध्ययन करके अपना भविष्य निर्माण में जुटे रहे.

सिविल सोसाइटी के संस्थापक अध्यक्ष अधिवक्ता डीके जोशी ने कहा कि गरुड़ के जागरूक प्रबुद्ध नागरिक समाज को बेहतर दिशा देने हेतु गरुड़ सिविल सोसाइटी द्वारा संचालित सार्वजनिक पुस्तकालय के इस महत्वपूर्ण अभियान में शामिल होकर युवाओं में भविष्य निर्माण में अपना सहयोग प्रदान करने की कोशिश करेंगे.

Download Garur Patrika App

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें