गरुड़ सिविल सोसाइटी द्वारा संचालित सार्वजनिक पुस्तकालय के विकास हेतु वर्ष 2026 के लिए गठित विशेष योगदान दाताओं की Team Hundred में ₹ 2500 का योगदान देकर हल्द्वानी के प्रसिद्ध कोचिंग संधान डिफ़ेंस अकादमी के निदेशक श्री नवीन तिवारी मूल निवासी धैना सिलंवग्वाड़ी गरुड़ पुस्तकालय के विकास हेतु आगे आये.
अधिवक्ता डीके जोशी से हल्द्वानी में मुलाक़ात कर श्री तिवारी ने समाज सेवा के इस अभियान में अपना योगदान दिया है .
डीके जोशी ने श्री तिवारी के इस सराहनीय योगदान के लिये उनका आभार व्यक्त किया है .
गरुड़ में विगत ११ वर्षों से लगातार चल रहे निःशुल्क सार्वजानिक पुस्तकालय यहाँ के युवाओ के भविष्य निर्माण में अहम योगदान निभा रहा है .
अधिवक्ता डीके जोशी ने बताया कि वर्ष 2026 के वार्षिक बजट का एक प्रतिशत हिस्सा ₹ 2500 के योगदान से सौ दानदाताओं की एक टीम बनाने के लक्ष में अब तक 20 लोग आगे आ चुके हैं.
गरुड़ सिविल लाइब्रेरी के अध्यक्ष चंद्रशेखर बडशिला ने सुधी जनता से समाज हित में इस अभियान में सामिल होने की अपील की है .

