गरुड़ में बीएसएनएल की संचार सेवा लड़खड़ाई
गरुड़। तहसील क्षेत्र में गुरुवार की सुबह से ही बीएसएनएल की संचार सेवा चरमरा गई है। जिससे लोगों में खासा आक्रोश व्याप्त है।ग्राहकों ने शीघ्र संचार सेवा दुरस्त करने की मांग की है।गरुड़ में बीएसएनएल की संचार व्यवस्था लड़खड़ा गई है।नेटवर्क में काफी दिक्कत आ रही है।बीएसएनएल सिम वाले मोबाइल खिलौना बनकर रह गए हैं।नेटवर्क में दिक्कत के चलते डाकघर और बैंकों में नेट नहीं चल पा रहा है। जिससे बैंक में आने वाले ग्राहक भी परेशान हैं।साइबर कैफे वाले व्यवसाइयों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।लोगों की एक-दूसरे से बात नहीं हो पा रही है।जिससे लोग खासे परेशान हैं।क्षेत्रीय जनता ने बीएसएनएल के अधिकारियों से तत्काल संचार सेवा दुरस्त करने की मांग की है।