तुरीयेश्वर मंदिर में ॐ नमः शिवाय संकीर्तन जारी

0
181
गरुड़।तहसील के प्रसिद्ध तुरीयेश्वर महादेव मंदिर में तीन दिवसीय ॐ नमः शिवाय पंचाक्षरी महामंत्र का संकीर्तन जारी है।इस मौके पर प्रसिद्ध भजन गायक रमेश चंद्र जोशी कान्हा ने संगीत की विभिन्न सुरलहरियों के साथ मंत्रोच्चार कर वातावरण शिवमय बना दिया।मंदिर के पुजारी नन्दन गिरी ने बताया कि रविवार को विशाल भंडारे के साथ मंत्र जाप व संकीर्तन का समापन किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्रीय जनता से भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।इस दौरान देवकीनन्दन जोशी, हरीश चंद्र जोशी, शंकर दत्त जोशी, संजय जोशी, आनन्द सिंह बिष्ट, गणेश तिवारी, बसंत कांडपाल, विनोद भट्ट, गिरीश जोशी, पदम सिंह, विपिन तिवारी, सुदर्शन भंडारी आदि मौजूद थे।
Download Garur Patrika App

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें