नवाचार के माध्यम से शिक्षण को बनाएं रोचक : सारस्वत

0
265
  • समग्र शिक्षा अभियान के उपनिदेशक मिले नवाचारी शिक्षकों से
  • शिक्षकों को दिए शिक्षण के टिप्स
    गरुड़।समग्र शिक्षा अभियान के उपनिदेशक आकाश सारस्वत ने कहा कि नवाचार के माध्यम से शिक्षण को रोचक बनाएं।इस मौके पर उन्होंने शिक्षकों को शिक्षण के टिप्स भी दिए। गरुड़ में एपीएफ के टीएलसी केंद्र में आयोजित गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि उप निदेशक सारस्वत ने कहा कि नवाचार से शिक्षण में रोचकता आती है और बच्चे पढ़ने में रुचि लेते हैं।इससे बच्चों का मन हमेशा पढ़ाई में लगा रहता है। बागेश्वर के खंड शिक्षा अधिकारी जीवन चंद्र दुबे ,सर्व शिक्षा अभियान बागेश्वर के जिला समन्वयक सुमित पांडे, राजकीय इंटर कॉलेज वज्यूला के प्रधानाचार्य राजीव मिश्र, एपीएफ के राजीव, विपिन जोशी, विद्या भारती के पूर्व प्रदेश निरीक्षक हरिदत्त जोशी समेत दर्जनों शिक्षकों ने उप निदेशक सारस्वत का स्वागत करते हुए शिक्षा के रोचक पहलू पर चर्चा की।उप निदेशक सारस्वत ने प्रातःकालीन प्रार्थना सभा को विद्यालय का दर्पण बताया व नवाचारों को शिक्षा से जोड़ने के विशेष महत्व बताए।इस मौके पर स्वच्छता ,बाल शोध, किचन गार्डन, मध्यान भोजन, शिक्षा और स्वास्थ्य ,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आदि विद्यालय में होने वाली गतिविधियों पर चर्चा की गई।समुदाय के सहयोग से शैक्षिक वातावरण को अधिक से अधिक सशक्त बनाने पर विचार विमर्श किया।गोष्ठी में उपस्थित शिक्षकों के प्रश्नों का उपनिदेशक ने रोचक तरीके से उत्तर दिया।गरुड़ के साहित्यकार मोहन चंद्र जोशी समेत कई शिक्षकों को उप निदेशक ने सम्मानित भी किया।इस दौरान प्रधानाचार्य नन्दन सिंह अलमिया, पूर्व बीआरसी समन्वयक उमेश जोशी, डीएल वर्मा, चंपा कोरंगा, शंकर टम्टा, गोपाल प्रसाद, निरंजना ,नीरज पंत ,दिलीप भाकुनी, शाहना बानो, मोहम्मद यूसुफ आदि दर्जनों शिक्षक मौजूद थे।
Download Garur Patrika App

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें