शिक्षा के साथ संस्कार भी दे रहे हैं विद्या भारती के विद्यालय : डॉ दुबे

0
436
  • गरुड़ में आयोजित हुई बौद्धिक गोष्ठी
  • बच्चों को करियर बनाने के दिए टिप्स
    गरुड़। तहसील के खोलिया विवेकानंद इंटर कालेज गरुड़ में बौद्धिक गोष्ठी आयोजित की गई।गोष्ठी में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ हेम चंद्र दुबे ने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार भी जरुरी हैं।उन्होंने कहा कि विद्या भारती के विद्यालय बेहतर शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी दे रहे हैं।
    विद्वत परिषद के तत्वाधान में आयोजित बौद्धिक गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि राजकीय महाविद्यालय गरुड़ के वरिष्ठ प्राध्यापक व साहित्यकार डॉ हेम चंद्र दुबे ने कहा कि आज बच्चों में संस्कार समाप्त होते जा रहे हैं।बच्चे भटकाव की स्थिति में हैं।ऐसे में विद्या भारती के स्कूल बच्चों को संस्कारपरक शिक्षा देने का काम कर रहे हैं। उन्होंने बच्चों को करियर के टिप्स देते हुए कहा कि आज देश को संस्कारवान व चरित्रवान नागरिकों की आवश्यकता है।उन्होंने बच्चों से अच्छे अंक प्राप्त करने व मेरिट में आने के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत के साथ पढ़ाई करने को कहा। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकर्ट नहीं होता, सफलता बहुत अधिक परिश्रम करने के बाद ही मिलती है।इससे पूर्व विद्यालय के प्रधानाचार्य कैलाश चंद्र जोशी ने उनका शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया।विद्यालय के पुस्तकालय के लिए डॉ दुबे ने प्रधानाचार्य को अपनी कुमाउनी संस्कृति की एक पुस्तक भेंट की।संचालन सीएस बड़सीला ने किया। इस दौरान विद्वत परिषद के प्रमुख आचार्य उमेश चंद्र जोशी, दीप तिवारी, गणेश प्रसाद, सुरेश जोशी, भुवन मिश्रा, जगदीश जोशी, धन सिंह गढ़िया, गौरव जोशी, सतीश भट्ट, जगमोहन आदि मौजूद थे।
Download Garur Patrika App

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें