बागेश्वर। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा राजकीय महाविद्यालय गरुड़ में बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। मुख्य अतिथि पूर्व जिपंस,भाजपा जिला महामंत्री शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों में से बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ अभियान सबसे महत्वपूर्ण हैं। कहा कि वर्तमान में महिलाएं हर क्षेत्र में नेतृत्व कर रही हैं। विशिष्ट अतिथि उपजिलाधिकारी जयवर्धन शर्मा ने छात्राओं से लक्ष्य निर्धारित कर अध्ययन करने की अपील की, कहा कि छात्राओं के लिए सरकार द्वारा कई कार्य्रकम आयोजित किए जा रहे हैं। कहा कि रचनात्मकता को बढ़ावा देना जरूरी हैं। कहा कि किताबों के अलावा व्यवहारिक ज्ञान होना आवश्यक हैं। कहा की छात्राओं के पास अपार संभावनाएं हैं। विशिष्ट अतिथि सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने छात्राओं को सिविल सर्विस परीक्षाओं के बारे में महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कहा कि परिश्रम सफलता का महत्वपूर्ण मंत्र हैं। अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य विद्याशंकर शर्मा ने कहा कि छात्र- छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए समय- समय पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। कार्यक्रम आयोजक जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेन्द्र बिष्ट ने कहा कि बाल विकास विभाग का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना हैं। कहा कि महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं को जागरुक करने के लिए समय समय पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस दौरान वरिष्ठ साहित्यकार मोहन चन्द्र जोशी, डॉ हेम चन्द्र दुबे,अवधेश तिवारी, कैप्टन रणजीत सिंह थायत, एनडी पन्त, टीएस कठायत, वृक्षप्रेमी किशन मलड़ा, ज्येष्ठ प्रमुख बहादुर कोरंगा, डीके जोशी, प्रवक्ता हेम उपाध्याय, हिमानी जोशी, महिला शक्ति केंद्र मनीषा जोशी, राष्ट्रीय पोषण मिशन साजिया परवीन, छात्रसंघ अध्यक्ष ललित पांडेय, दीपक खुल्बे,पंकज दुबे, अंकित जोशी, अर्चना भंडारी, महिमा राणा, अरीबा अर्श व तारा किरमोलिया आदि मौजूद थे।