हिमालया ट्रस्ट द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला उद्यमिता दिवस पर महिलाएं हुई सम्मानित
अखिल जोशी”आजाद” बागेश्वर। खेती-बाड़ी के साथ उद्यमी बनी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला उद्यमिता दिवस के मौके पर सम्मानित किया गया। विकासखण्ड गरुड़ के देवनाई में आयोजित कार्यक्रम में उद्यमी महिलाओ को सम्मानित किया गया। हिमालया ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए खण्ड विकास अधिकारी बीसी पन्त ने कहा कि वर्तमान में महिलाएं आत्मनिर्भर हैं। कहा कि सिलाई-कढ़ाई के माध्यम से महिलाएं आर्थिक रुप से मजबूत बन रही हैं। कहा कि महिलाएं पुरुषों से किसी भी क्षेत्र में पीछे नही हैं। कहा कि सरकार द्वारा उद्यमी महिलाओ के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने हिमालय ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ट्रस्ट के प्रयास से आज महिलाएं आत्मनिर्भर बनने की राह पर अग्रसर हैं। उन्होंने ट्रस्ट से प्रयास जारी रखने की भी अपील की। ग्राम प्रधान देवनाई कृष्णा पांडेय ने कहा कि आदिकाल से ही महिलाएं समाज का नेतृत्व करती आई हैं। उन्होंने महिलाओं को हर कदम पर मदद करने का आश्वासन दिया हैं। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं द्वारा अपने अनुभव साझा किए। हिमालय ट्रस्ट के संस्थापक सदस्य वरिष्ठ समाजसेवी सदन मिश्रा ने कहा कि ट्रस्ट द्वारा समय- समय पर जागरूकता कार्यक्रम किए जाते हैं। बताया कि ट्रस्ट पॉलीथीन हटाओ व बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ विषय पर भी नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनता को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान जिला समन्वयक मनीषा जोशी, साजिया परवीन,ग्राम विकास अधिकारी सीएस लोहुमी,कार्यक्रम समन्वयक रमेश उपाध्याय व सुगमकर्ता दीपक आदि मौजूद थे।