राइका मैगड़ीस्टेट में आयोजित हुई विविध प्रतियोगिताएं

0
281
गरुड़।तहसील के स्व. कुशल सिंह खाती राइका मैगड़ीस्टेट में एनसीसी के तत्वाधान में विविध प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।विभिन्न प्रतियोगिताओं में हेमलता, ममता, गीता व मंजू ने बाजी मारी। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।विद्यालय में प्रतियोगिताओं का शुभारंभ करते हुए प्रधानाचार्य डॉ दीपक कोहली ने कहा कि प्रतियोगिताएं बच्चों के बौद्धिक विकास में सहायक होती हैं।इस मौके पर आयोजित स्लोगन प्रतियोगिता में हेमलता गोस्वामी प्रथम, सपना द्वितीय व सुनीता बोरा तृतीय स्थान पर रही।निबंध प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में ममता गोस्वामी प्रथम, अनुराग सिंह द्वितीय, गीता फर्स्वाण तृतीय स्थान पर रही जबकि जूनियर वर्ग में गीता, अंजू, प्रियंका क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही।भाषण प्रतियोगिता में मंजू प्रथम, आकांशा द्वितीय व ममता तृतीय स्थान पर रही।विजेताओं को प्रधानाचार्य डॉ दीपक कोहली व एनसीसी अधिकारी कुलदीप सिंह कोरंगा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान मंजूला नेगी, रेखा बोरा, नेत्र सिंह, राजेंद्र सिंह रावत, पुनीत प्रकाश, मंजू बिष्ट, अनीता, गीता रावत, अजय कुमार, नवीन सिंह, सुमित कुमार, राजेंद्र गड़िया, नीरज धानिक आदि निर्णायक मौजूद थे।
Download Garur Patrika App

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें