तीसरी बार चुने गये विधायक जी के वादों का मूल्यांकन की मांग ने पुनः पकड़ा जोर
तीसरी बार बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र से लगातार चुने गए चंदन राम दास का चुनावी घोषणा पत्र एक बार पुनः चर्चाओं में आ गया है। आगामी 29 दिसम्बर 2019 को गरुड़ में राज्य स्तरीय महा सम्मेलन से पहले ही सरकार को घेरने की तैयारी गरुड़ सम्मेलन के आयोजको ने शुरू कर दी है। अधिवक्ता डीके जोशी ने मांग की है कि जनता चंदन राम दास के लगातार तीसरे बार चुने जाने तक उनके द्वारा जनता के हित मे किये गए वादों का आंकलन करने का समय आ गया है। उन्हौने कहा कि श्री दास ने जनता से वोट मांगते वक्त जो वादे किये थे वो आज भी तस के तस हैं, जिले में शराब बंदी की बात हो या बंदरो व जंगली जानवरों की समस्या हो इन मुद्दों पर अब विधयाक मौन साधे हुए हैं। हाल ही में गरुड़ को नगर पंचायत बनाये जाने का लिखित अस्वासन पर भी विधायक बोलने से कतरा रहे हैं। आगामी 29 दिसम्बर रविवार को होने वाले महासम्मेल में सरकार की नीतियों पर गहन विचार मंथन गरुड़ में होने जा रहा है। जोशी ने कहा कि भले ही चंदन राम दास खुद के घोषणा पत्र को भूल गए हो लेकिन गरुड़ की जागरुक जनता ने आज भी उनका घोषणा पत्र सुरक्षित रखा है जनता से मांग की गई है कि जनता श्री दास के घोषणा पत्र को गौर से पढ़ें और अभी तक की उपलब्धि पर मूल्यांकन करें 100 अंकों में से आप कितने अंक देंगे।
Main to Chandan Ramdas ji ko 100 mein se a 0 number dunga vidhayak Ji ne kuch bhi Vikas nahin kiya Aaj Tak sari Janata ke sath khilwad Kiya unke bhavishya ke aane Wale cal ke sath khilwad Kiya
25/