पलायन रोकने के लिए खादी ग्रामोद्योग देगा अनुदान-युवक-युवतियों को प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत मिलेगा ऋण-ऋण में 35 प्रतिशत तक मिलेगी सब्सिडी—–पॉजेटिव खबर——- जागरण संवाददाता, बागेश्वर: स्वरोजगार करने वाले युवक-युवतियों के लिए अच्छी खबर है। लघु और मझौले उद्योग लगाने के लिए खादी एवं ग्रामोद्योग उन्हें 35 प्रतिश्यात तक अनुदान दे रहा है। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत उनके खाली हाथों को स्वरोजगार थमाने का लक्ष्य रखा गया है। अलबत्ता योजना से गांवों से हो रहे पलायन को रोकने की बात भी की जा रही है।
पहाड़ के गांवों में रोजगार के कोई साधन नहीं होने से अधिकतर युवा-युवतियां पढ़-लिखकर शहरों का रुख करते हैं।महानगरों में वह होटल, मोटल, रेस्टोरेंट और दुकानों में काम करते हैं। कम वेतन और नौकरी की असुरक्षा से वह अपनी माटी से प्रेम करने के बजाए भी घर नहीं लौट पाते हैं। जिससे गांवों से पलायन बढ़ गया है और गांव में उम्र दराज लोग ही रह गए हैं। लेकिन अब प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने का निर्णय केंद्र ने लिया है। जिसका युवाओं को सीधा लाभ भी मिलने लगा है। खादी ग्रामोद्योग योजना के तहत पर्वतीय क्षेत्र के बेरोजगार युवक-युवतियों को उद्योग लगाकर स्वरोजगार का मौमा दे रहा है। इसके लिए प्रत्येक वर्ग के युवाओं को 35 प्रतिशत तक अनुदान भी मिल रहा है।
खादी ग्रामोद्योग के सहायक निदेशक जेएस मलिक ने कहा कि पहाड़ों से रोजगार की तलाश में लगातार महानगगरों की ओर पलायन हो रहा है। जिसे रोकने के लिए युवाओं को योजना का लाभ उठाना चाहिए। इससे उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और गांवों को वीरान होने से भी रोका जा सकेगा। योजना के लिए आनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं।-वर्जन-राष्ट्रीय उद्यमिता एवं लघु व्यवसाय विकास भी युवाओं के लिए तमाम योजनाएं लाया है। प्रशिक्षण लेकर आसानी से पीएमइजीपी योजना स्वरोजगार करने वाले युवाओं के लिए मददगार होगी। विभाग ऋण पर 35 प्रतिशत तक सब्सिडी प्रदान कर रहा है।(बीएस कंडारी, सहायक निदेशक)
Download Garur Patrika App