जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता आयोजित सम्पन्न

0
128
बागेश्वर: विक्टर मोहन जोशी स्मारक राइंका स्पेशियल प्रोजेक्ट फार इक्विटी गतिविधि के तहत समग्र शिक्षा माध्यमिक के बच्चों की जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें राइंका सिरकोट की टीम प्रथम स्थान पर रही। अव्वल रहे प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए। राजकीय विद्यालयों के कक्षा नौ में अध्यनरत छात्राओं की जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में विज्ञान और गणित से संबंधित प्रश्न पूछे गए। प्रतियोगिता में विकास खंड स्तर पर चयनित छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रत्येक टीम में तीन छात्राएं शामिल थीं। क्विज के प्रथम चक्र में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए। द्वितीय चक्र विजुअल राउंड और तृतीय चक्र रैपिड जबकि चौथा बजर राउंड में प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें राइंका सिरकोट की लता, चंद्रा रावत, अंजलि मिश्रा प्रथम, राबाइंका दोफाड़ की प्रीति रौतेला, पंकजा कर्म्याल, कोमल आर्य द्वितीय, रेनू मेहता, सरिता दानू, माला दानू राइंका कपकोट के तीसरे स्थान पर रहे। विजेता प्रतिभागियों को प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार तेवाड़ी ने पुरस्कार और प्रमाणपत्र प्रदान किए। चयनित छात्र-छात्राओं से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने को कहा। कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से बौद्धिक विकास के साथ-साथ आत्मविश्वास बढ़ता है। इस मौके पर दीप चंद्र जोशी, अतुल लोहुमी, किरन गुरुरानी, बबली गौड़, मदन मोहन, शंकर दत्त शर्मा, मयंक जोशी, राजेश आगरी, महिपाल डसीला, नवीन जोशी आदि मौजूद थे।
Download Garur Patrika App

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें