अघोषित विद्युत कटौती से ग्रामीणों में रोष

0
208


गरुड़। तहसील क्षेत्र में आए दिन हो रही अघोषित विद्युत कटौती से ग्रामीण परेशान हैं।ग्रामीणों में विभाग के खिलाफ तीव्र रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से कटौती बंद करने की मांग की है।
तहसील के मटेना, जिनखोला, बंड, गागरीगोल, पुरड़ा, धैना समेत तहसील व थाना परिसर में आए दिन सायं होते ही अघोषित विद्युत कटौती हो रही है। इस अघोषित विद्युत कटौती से ग्रामीण खासे परेशान हैं।बिजली की आंख मिचौली से कई ग्रामीणों के बल्ब भी फ्यूज हो रहे हैं।जिससे ग्रामीणों में विभाग के प्रति खासा आक्रोश व्याप्त है।ग्रामीणों का कहना है कि इन दिनों बच्चे बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं।लेकिन सायं होते ही कई बार बिजली आ-जा रही है।जिससे उन्हें काफी व्यवधान हो रहा है।मटेना के क्षेत्र पंचायत सदस्य भोला दत्त तिवारी, ग्राम प्रधान रविशंकर बिष्ट, ग्रामीण कैलाश चंद्र, जगदीश खोलिया, चंद्र दत्त, राजेंद्र सिंह, गणेश दत्त आदि ने विद्युत विभाग से विद्युत कटौती बंद किए जाने की मांग की है।चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कटौती बंद नहीं कि गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Download Garur Patrika App

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें