राज्य स्तरीय महासम्मेलन की तैयारियां जोरों पर

0
495
  • जगह-जगह लगाए बैनर पोस्टर
  • गरुड़ में जुटेंगे प्रदेशभर के आंदोलकारी
  • क्षेत्रीय जनता से की भागीदारी की अपीलगरुड़।आगामी 29 दिसंबर रविवार को गरुड़ में आयोजित होने जा रहे महासम्मेलन की तैयारियां जोरों पर हैं। सम्मेलन में बाहरी स्थानों से भी कई वक्ता जुटेंगे।जनसमस्याओं पर महा जनाक्रोश रैली भी निकाली जाएगी।सम्मेलन को सफल बनाने के लिए गुरुवार को रणनीति बनाई गई।सिविल सोसायटी कार्यालय में आयोजित बैठक में सम्मेलन के संयोजक उत्तराखण्ड हाईकोर्ट के अधिवक्ता डीके जोशी ने कहा कि जनता अनेक समस्याओं से जूझ रही है।जनप्रतिनिधियों ने जनता की ओर मुंह मोड़ लिया है।उन्होंने बताया कि पहले चरण में आम सभा होगी।दूसरे चरण में महा जनाक्रोश रैली निकाली जाएगी।तृतीय चरण में विभिन्न विषयों पर गहन मंथन किया जाएगा।सर्वप्रथम शराब बंदी व स्वास्थ्य पर परिचर्चा की जाएगी।जिसमें मुख्य वक्ता हाईकोर्ट नैनीताल के वरिष्ठ अधिवक्ता बीपी नौटियाल, डॉ कैलास तिवारी एवं उत्तराखंड महिला मंच की प्रदेश अध्यक्ष कमला पंत रहेंगे।आर्थिकी के तहत किसानों,युवाओं के रोजगार के अवसर कैसे बढ़ें,जंगली जानवर,सुअर,बंदरों से हो रहे नुकसान पर गहन मंथन किया जाएगा।जिसमें किसानों के राष्ट्रीय आंदोलन के वरिष्ठ नेता व विप्लवी किसान संदेश पत्रिका के संपादक पुरुषोत्तम शर्मा, सुनील कांडपाल, उत्तराखंड जनसंघर्षों में हमेशा आगे रहने वाले जुझारु आंदोलनकारी व अधिवक्ता पीसी तिवारी, रमेश चंद्र पांडेय कृषक अपनी बात रखेंगे।वन व भूमि कानून के तहत हाईकोर्ट नैनीताल के वरिष्ठ अधिवक्ता बीसी पांडेय, जनहित याचिकाकर्ता विनोद पांडेय व प्राधिकरण हटाओ मोर्चा के अध्यक्ष प्रमोद मेहता अपना व्याख्यान देंगे।समापन पर संविधान के 73 वें व 74 वें संसोधन पर नैनीताल समाचार के संपादक राजीव लोचन शाह, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता रवींद्र गड़िया व हाई कोर्ट नैनीताल के विद्वान अधिवक्ता अभिजय नेगी परिचर्चा में शामिल होंगे।उन्होंने सभी क्षेत्रीय जनता से सम्मेलन में प्रतिभाग करने की अपील की है।इस दौरान विद्या भारती के प्रदेश निरीक्षक हरी दत्त जोशी,रमेश पांडेय कृषक,पंकज पांडेय,प्रमोद मेहता,चंद्र शेखर बड़सीला,सुनील कांडपाल,उमा शंकर भाकुनी,भाष्कर जोशी, भारतेंदु विमल जोशी, प्रकाश जोशी, प्रकाश पांडे आदि मौजूद थे।
Download Garur Patrika App

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें