अपना घर अपने गांव की संदेश वाहक पत्रिका-गरुड़ पत्रिका, गरुड़ तहसील के  192 गांव हैं जिसका क्षेत्रफल 374 बर्ग किलोमीटर है,2011 जनगणना आकड़ो के अनुसार 31,812 पुरुष व 36,817(कुल 68,629) यहाँ निवास करते हैं।

0
388
गरुड़ तहसील के  192 गांव हैं जिसका क्षेत्रफल 374 बर्ग किलोमीटर है,2011 जनगणना आकड़ो के अनुसार 31,812 पुरुष व 36,817(कुल 68,629) यहाँ निवास करते हैं। गरुड़ पत्रिका का एक्सलूसिव कवर एरिया इन 192 गांव क्षेत्र ही हैं गरुड़ पत्रिका का मुख्य उद्देश्य तहसील गरुड़ के अंतर्गत सभी गांवों से समन्धित संस्कृति ,विकास, उद्यम,खेतीबाड़ी,शिक्षा,स्वास्थ्य,पेयजल,सिचाई,सड़कों,गावँ घरों को जोड़ने वाले रास्ते,पोखर,तालाब,गधेरे, नौले,जंगल, ईमारती लकड़ी,फल के पेड़, शाक सब्जियां, बंदरो,जंगली सुवरो के आतंक, शराब ,गांजा,स्मैक,ड्रग्स आदि से बर्बादी,स्थानीय रोजगार,हस्तशिल्प, कुटीर उद्योग, पर्यटन,शिक्षा,साहित्य,अध्यापन,खेल,प्रतियोगी परीक्षा में अब्बल  प्रतिभाशाली गरुड़ के किसी गांव से ताल्लुक रखने वालों को प्रोत्साहन , महिलाओं,बुजुर्गों, बीमार,दिव्यांगजनो आदि के सुविधाओं के लिए कारगर उपायों आदि पर समय समय पर समाचार,आलेख,के माध्यम से शासन प्रशासन व सरकार तक अपनी बात रखने का प्रयास है।

लेखन ,साहित्य और पत्रिकारिता में रुचि रखने वाले गरुड़ के होनहार प्रतिभाशाली बच्चों युवाओं व वरिष्ठों के लिए भी यह  पत्रिका एक मंच का कार्य कर रही है। अपने लोगो को एक दूसरे से जोड़ने विशेषरूप से उन लोगो को जो कारणवश घर गांव से बाहर हैं को एक मंच पर परिवार की तरह एकजुट करने में भी गरूड़ पत्रिका सफल साबित हो रही है। garurpatrika.com या play store में garur patrika सर्च कर APP डाउनलोड करें अपना संदेश या कोई खबर,लेख,फीचर आदि भजेने हेतु ईमेल करें garurpatrika@gmail.com ( डी के जोशी,अधिवक्ता,9412976904)
Download Garur Patrika App

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें