आँखों का निःशुल्क कैम्प 31 अक्टूबर 2019

0
247

राम मंदिर गोश्वामी धर्मशाला गरुड़ में आँखों का निःशुल्क कैम्प 31 अक्टूबर 2019 श्री बाबा हैड़ाखान चैरिटेबल एवं रिसर्च हॉस्पिटल के द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

आयोजन समिति परमार्थ सेवा समिति गरुड़ के अध्यक्ष कैलाश चंद्र जोशी उपाध्यक्ष हरीश चंद्र जोशी ने गरुड़ पत्रिका को जानकारी दी।

गरुड़ में 2009 से लगातार चल रहे इस निःशुल्क शिविर में अभी तक हजारों लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिला है।

31अक्टूबर को सुबह 9 बजे से 3 बजे दोपहर तक लगने वाले इस शिविर में निःशुल्क आँखों के रोग सम्बन्धी जांच,मोतियाबिंद आदि के ऑपरेशन भी हैड़ाखान रानीखेत में निःशुल्क किये जायेंगे । 2009 से मार्च 2019 तक निःशुल्क मोतियाबिंद के 2078 ऑपरेशन किये जा चुके हैं। 12709 लोगो का आँखों संबंधी बीमारियों का भी इलाज किया जा चुका है।

शिविर में अधिक से अधिक लोगो से लाभ लेने की अपील परमार्थ सेवा समिति के द्वारा की गई है

Download Garur Patrika App

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें