गरुड़ बाज़ार के लिए स्टेशन के निकट राम मंदिर मार्ग में स्थित एकमात्र सार्वजनिक शौचालय जो जीर्ण शीर्ण स्थिति में है को को पर्यटकों व आम जनता के उपयोग हेतु सुचारु करने के हेतु ज़िलाधिकारी बागेश्वर ने अपर मुख्य अधिकारी ज़िला पंचायत बागेश्वर को निर्देश दिए है । दिनांक २० फ़रवरी २०२१ को जारी आदेश में ज़िलाधिकारी द्वारा जारी आदेश अधिवक्ता डीके जोशी के शिकायत पत्र दिनांक १६/०१/२०२० व ७/११/२०२० के क्रम में उपजिलाधिकारी गरुड़ द्वारा जाँच आख्या दिनांक २५/०२/२०२० पर संज्ञान लेकर किया है ।
उपरोक्त आदेश में अपर मुख्य अधिकारी को यह भी निर्देशित किया गया है कि उपजिलाधिकारी की आख्या में वर्णित अनुशंसा के क्रम गरुड़ बाज़ार क्षेत्रांतर्गत एक बोयोटोयलेट स्थापित करने के निर्देश जारी किए हैं । साथ ही यह भी निर्देश दिए हैं कि गोलू मार्केट व राम मंदिर मार्ग में स्थित शौचालयों की जानकारी हेतु सूचना पट लगाएँ।