गरुड़ में खेल महाकुंभ का हुआ शुभारंभ

0
282
खेलों में करियर की अपार संभावनाएं : लोहुमी
  • गरुड़ के सात न्याय पंचायतों में खेल महाकुंभ का हुआ शुभारंभ
    गरुड़।गरुड़ के सात न्याय पंचायतों में खेल महाकुंभ का रंगारंग आगाज हो गया है। गड़सेर न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ अंडर 12 का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि जिपंस भकुनखोला जनार्दन लोहुमी व ग्राम प्रधान हिमांशु खाती ने संयुक्त रुप से किया। भकुनखोला खेल मैदान में आयोजित न्याय पंचायत स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता को संबोधित करते हुए जिपंस जनार्दन लोहुमी ने कहा कि खेलों में करियर की अपार संभावनाएं हैं।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम संचालित कर रही हैं। विशिष्ठ अतिथि ग्राम प्रधान हिमांशु खाती ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों की खेल प्रतिभा को बढाने में सहायक सिद्ध होते हैं। अध्यक्षता राइका गरुड़ के प्रधानाचार्य बीआर आर्या ने की तथा संचालन शिक्षक डीएस मेहता ने किया। इस दौरान सह संयोजक एमसी जोशी, मेहरबान सिंह फर्स्वाण, रेनू रौतेला, हरीश नेगी, दीपक राणा, हीरा सिंह, राहुल कुमार आदि मौजूद थे।न्याय पंचायत बैजनाथ में आयोजित खेल महाकुंभ में इका गागरीगोल के प्रधानाचार्य नन्दन सिंह अलमिया, रविशंकर बिष्ट, चंदन थायत, उर्बा दत्त पांडे, खतीजा नजार आदि मौजूद थे।इसके अलावा भिलकोट, जखेड़ा, पिंगलों, भगरतोला,लौबांज न्याय पंचायत में भी खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया।
Download Garur Patrika App

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें