आगामी 29 दिसम्बर को गरुड़ में होने जा रहे राज्य स्तरीय महासम्मेलन में के आयोजन की रूपरेखा व पर्याप्त सुरक्षा किये जाने, शराब की दुकानें बंद रखे जाने के आशय का एक प्रयावेदन आयोजन समिति जिलाधिकारी,उपजिलाधिकारी गरुड़ व पुलिस अधीक्षक सहित जिला आबकारी अधिकारी को आज देगी। आयोजन समिति में शामिल सभी सदस्यों डीके जोशी,रमेश पांडेय कृषक,पंकज पांडेय,प्रमोद मेहता,सुनील कांडपाल,उमा शंकर भाकुनी तथा चंद्र शेखर बड़सीला के द्वारा तैयार पत्र में 29 दिसम्बर को होने जा रहे राज्य स्तरीय महासम्मेलन के दौरान पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम करने तथा उस दिन शराब की दुकानों को भी पूर्ण बंद रखे जाने का आग्रह किया गया है