विकासखंड गरूड़ के सुदूरवर्ती राजकीय इंटर कालेज अमस्यारी में पढ़ने वाले छात्र प्रमोद परिहार ने कोटद्वार उत्तराखंड में संपन्न प्रांतीय विज्ञान महोत्सव में अपना मॉडल दिखा कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रमोद की इस सफलता पर विद्यालय के शिक्षकों ने खुशी व्यक्त की| प्रमोद गांव बंूगा का रहने वाला है उसके पिताजी श्री प्रकाश परिहार गांव में ही इलेक्ट्रिशियन का कार्य करते हैं। यहां पर यह भी गौरतलब है कि श्री प्रकाश परिहार के दो बच्चों ने विज्ञान महोत्सव में जिले स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करके राज्य स्तर पर प्रतिभाग किया । प्रमोद ने अपने मॉडल में प्रधानमंत्री मोदी जी की पहल को आगे बढ़ाते हुए दिखाया कि किस तरह से लिसा, नमक और गोंद से पॉलीथिन थैली का विकल्प बनाया जा सकता है। कोटद्वार के आर्य कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित विज्ञान महोत्सव में प्रमोद परिहार का यह आविष्कार आकर्षण का केंद्र बना रहा।