गरूर। एक दिन पहले ही जिले के मुखिया की कमान संभालते ही बागेश्वर के नवनियुक्त जिलाधिकारी विनीत कुमार ने गरूर में कोरोना के एक साथ 31 केसों को देखते हुए गरूर को दो अलग अलग जोन में विभाजित करने का आदेश पत्र जारी कर दिया। ज्ञात है कि पिछले दिनों अलमिया बिल्डिंग में रह रहे एक बिहारी वर्कर को सर दर्द की समस्या थी जिसका रेगुलर टेस्टिंग के तहत सीएचसी बैजनाथ में कोरोना का सैम्पल लिया गया था। बाद में वर्कर की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसके साथ रह रहे अन्य 40 लोगों का सैम्पल लिया गया जिनमें से 30 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी। आज जिलाधिकारी के गरूर दौरे के बाद इसे काँटेन्मेंट ज़ोन घोषित कर दिया गया हालांकि जिलाधिकारी के आदेश पत्र में 2 अगस्त की तिथि उल्लिखित थी।
काँटेन्मेंट ज़ोन-कैलाश सिंह अलमिया भवन एवम दुकान नौघर,गरूर पुल से लगभग बागेश्वर मोटरमार्ग तक 30 भवन तथा श्री मंगल राम का घर बिमौला से 100 मीटर द्योनाई मोटर मार्ग तक जिसमे प्रभावित दुकानों की संख्या 25 तथा मकानों की संख्या 60 है।
बफ़र ज़ोन- बैजनाथ तिराहे से से पंजास तिराहे तक जिसमे सिल्ली,पाए दर्शनी, टानीखेत, स्याल्दे, ब्यालीसेरा, फुलवाड़ीगूंथ, भकुनखोला, नौघर एवम गढ़सेर राजस्व ग्राम होंगे। इनमें प्रभावित दुकानों की संख्या 400 तथा मकानों की संख्या 800 है । लगभग 4 हजार लोग इस से प्रभावित हैं।
यह आदेश जिलाधिकारी की तरफ से आपदा प्रबंधन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, पुलिस अधीक्षक बागेश्वर, मुख्य विकास अधिकारी सहित कुल 9 विभागों को किर्यान्वयन हेतु भेजे गए हैं।
बीजेपी के जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने लोगों से सोशल मीडिया के माध्यम से अपने घरों में सुरक्षित रहने तथा सावधानी बरतने एवम सुरक्षित रहने का निवेदन किया है।