- महिलाओं के श्रम के सम्मान का प्रतीक है किरसाण महोत्सव : राधा बहन
- किरसाण महोत्सव में निकाली सांस्कृतिक रैली
आयोजन
गरुड़। हितैषी संस्था के तत्वाधान में आयोजित चतुर्थ किरसाण महोत्सव के दूसरे दिन गरुड़ बाजार में नांगरा-निषाणों व ढोल दमाऊ के साथ आकर्षक सांस्कृतिक रैली निकाली।इस मौके पर मुख्य अतिथि भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि कत्यूर घाटी में लगातार चार साल से किए जा रहा किरसाण महोत्सव मेहनतकश महिलाओं के श्रम के सम्मान का प्रतीक है।
केडी पांडे रामलीला मैदान में आयोजित दो दिवसीय किरसाण महोत्सव के दूसरे दिन बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि पहाड़ से पलायन रोकने के लिए लोगों को सकारात्मक सोच रखनी जरुरी है।उन्होंने कहा कि पहले लोग पहाड़ों से बाहर नौकरी के लिए पलायन करते थे।आज नौकरीपेशा लोग पलायन कर रहे हैं।विशिष्ट अतिथि पूर्व राज्यमंत्री व वरिष्ठ साहित्यकार गोपाल दत्त भट्ट ने कहा कि आज पहाड़ में शराब ने महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशान किया है।उन्होंने कहा कि सरकारों को शराब पर पाबंदी लगानी चाहिए।अध्यक्षता करते हुए प्रसिद्ध समाजसेविका राधा बहन ने कहा कि आज पहाड़ की महिला का दर्द समझना होगा।पुरुषों को महिलाओं का सम्मान करना होगा और उनके काम में हाथ बंटाना होगा।संस्था का परिचय देते हुए सचिव डॉ किशन राणा ने कहा कि सर्वश्रेष्ठ तीन किरसाणों की घोषणा सोमवार को की जाएगी।इस मौके पर महिलाओं ने शगुन आंखर गाए और अनेक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। संचालन सीएस बड़सीला ने किया।इस दौरान उत्तराखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता डीके जोशी, वैज्ञानिक प्रो बीडी लखचौरा, डॉ आनन्द जीना, डॉ डीएस रावत, हरि दत्त जोशी, ज्येष्ठ प्रमुख बहादुर कोरंगा, जिपंस जनार्दन लोहुमी, भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश रावत, ग्राम प्रधान उमा भट्ट, मंजू बोरा, कृष्णा पांडे, सुनील दोसाद , मंगल राणा, विनोद भट्ट, लक्ष्मी दत्त पांडे, सुनील कांडपाल, राजेंद्र बिष्ट, कैलाश जोशी, गिरीश चंद्र फुलारा आदि मौजूद थे।
……………………………
क्षेत्र के उद्यमियों को किया सम्मानित
गरुड़।किरसाण महोत्सव के दूसरे दिन क्षेत्र के पुरुष उद्यमी चंद्रशेखर पांडे, किशन सिंह भरड़ा, लाल सिंह कठायत, संजय थायत को सम्मानित किया गया।इन उद्यमियों ने खेती-किसानी के अनुभव भी बताए।इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को भी सम्मानित किया गया।