फ्री इंटरनेट वाईफाई सेवा बहाल

1
347

सिविल सोसाइटी गरुड़ द्वारा संचालित सार्वजनिक पुस्तकालय गरुड़ में आम जन के लिए फ्री वाईफाई सेवा बहाल हो गयी है । यह जानकारी सोसाइटी के सचिव उमा शंकर भाकुनी ने आज गरुड़ पत्रिका को दी।

मुख्य बाजार गरुड़ में स्थिति सिविल सोसाइटी के कार्यालय व सार्वजनिक पुस्तकालय में 2017 से फ्री वाईफाई की सुविधा भी मुहैया कराई गई है। पुस्तकालय में उपयोगी पुस्तकों,प्रतियोगी पत्रिकाओं के अलावा प्रतिदिन दैनिक समाचार पत्र भी सार्वजनिक रूप से निःशुल्क उपलब्ध रहती हैं।

विगत 3 महीनों से इंटरनेट की सेवा बी एस एन एल संचार में खराबी के चलते बाधित हो गयी थी। आज से यह सेवा किसी अन्य नेटवर्क से नया संयोजन द्वारा प्रारंभ कर दी गयी है।

Download Garur Patrika App

1 टिप्पणी

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें