उपाध्यक्ष जिला पंचायत के पद की लड़ाई पहुची हाई कोर्ट, नवीन परिहार के खिलाप याचिका दायर

0
188

जिला पंचायत उपाध्यक्ष बागेश्वर का चुनाव एक फिर चर्चाओं में

भावना देवी(दोसाद) ने उपाध्यक्ष जिला पंचायत पद चयनित नवीन परिहार के चयन को आखिरकार हाई कोर्ट में चुनौती देने हेतु याचिका दाखिल कर दी है।

मामले में सुनवाई 22 नवम्बर को हो सकती है।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष में इस बार भावना दोसाद व नवीन परिहार के बीच सीधा मुकाबला था।जिसमें लॉटरी प्रणाली से नवीन परिहार को निर्वाचित घोषित किया गया।पराजित उम्मीदवार भावना दोसाद ने नवीन परिहार के निर्वाचन को हाईकोर्ट में चुनौती देते हुए कहा है कि उपाध्यक्ष पद पर दस वोट पड़े थे।उन्होंने आरोप लगाया कि मतदान के बाद उन्हें व उनके प्रतिद्वंद्वी को बराबर 9 – 9 वोट मिले।लेकिन लॉटरी में पर्ची उसके नाम की निकली। नियमानुसार पर्ची निकले उम्मीदवार को विजेता घोषित किया जाता है।लेकिन निर्वाचन अधिकारी व अन्य अधिकारियों ने उन्हें निर्वाचित घोषित न कर विपक्षी नवीन परिहार को विजयी घोषित कर दिया। हाईकोर्ट ने याचिका स्वीकार कर सुनवाई के लिए 22 नवंबर की तिथि तय की है।

Download Garur Patrika App

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें