- प्रमुख के नामांकन में लड़खड़ाई कांग्रेस की पारी
- भाजपा के जिला महामंत्री व युवा तुर्क शिव सिंह बिष्ट की रणनीति के आगे कांग्रेस हुई धड़ाम ब्लाक प्रमुख का चुनाव होने से पहले ही भाजपा ने कांग्रेस का पहला विकेट गिरा दिया।भाजपा की रणनीति के आगे कांग्रेस की पूरी पारी लड़खड़ा गई।कांग्रेस प्रमुख पद के लिए नामांकन ही नहीं करा पाई।जिससे अब भाजपा के एकमात्र प्रत्याशी की जीत तय हो गई है।
- गरुड़ विकासखण्ड में इस बार प्रमुख का पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित है।21 अक्टूबर को मतगणना के बाद कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों ने बहुमत के लिए अपने-अपने खेमे के क्षेत्र पंचायत सदस्य चुने जाने का दावा किया था।लेकिन प्रमुख पद पर अधिसूचना जारी होने के बाद भाजपा के जिला महामंत्री व युवा तुर्क शिव सिंह बिष्ट ने ऐसी रणनीति बनाई कि कांग्रेस मैदान में उतरने से पहले ही धराशाही हो गई।अधिकांश क्षेत्र पंचायत सदस्य भाजपा के पाले में चले गए।भाजपा ने भी चारों ओर से नाकेबंदी कर दी। जिससे अंतिम समय तक एक भी सदस्य दूसरे खेमे में खिसक नहीं पाया।कांग्रेस के पास मात्र पांच-छह गिने-चुने सदस्य रह गए। दरअसल भाजपा इस बार कांग्रेस से 2014 का बदला भी लेना चाहती थी।साल 2014 में भाजपा प्रमुख पद पर नामांकन ही नहीं करा पाई थीं। जिससे कांग्रेस के युवा नेता भरत फर्स्वाण तब निर्विरोध ब्लाक प्रमुख चुने गए थे।समय बदला, पासा पलटा और यहीं स्थिति इस बार के चुनाव में कांग्रेस की हो गई।कांग्रेस नामांकन के अंतिम समय तक किसी भी प्रत्याशी का प्रमुख पद के लिए नामांकन नहीं करा पाई।जिससे अब प्रमुख व कनिष्ठ प्रमुख पद पर तस्वीर साफ हो गई है।दोनों पदों पर भाजपा प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है।अब 6 नवंबर को मात्र घोषणा होनी शेष है।राजनीतिक गलियारों में इसे जिला महामंत्री शिव सिंह बिष्ट की कठोर मेहनत का ही परिणाम माना जा रहा है।इसीलिए सोशल मीडिया में उन्हें राज्यमंत्री बनाए जाने की मांग भी मुखर होने लगी है।(चंद्र शेखर बड़सीला,गरुड़)
Sir mai garur kohina se vilong karta hu mai bhi garur Patrika mai ap yogdan dena chata hu please halo
welcome
plz call @9319805337