- भाजपा के जिला महामंत्री ने किया नवनिर्मित भवन का लोकार्पण
गरुड़।तहसील के राजकीय प्राथमिक विद्यालय बद्रीनाथ के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण भाजपा के जिला महामंत्री शिव सिंह बिष्ट ने किया।उन्होंने कहा कि कत्यूर घाटी को शिक्षा का हब बनाया जाएगा।
19.34 लाख की लागत से बने राप्रावि बद्रीनाथ के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करते हुए भाजपा के जिला महामंत्री व पूर्व जिपंस शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि कत्यूर घाटी के शिक्षकों ने अपनी मेहनत के बूते शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक परिवर्तन कर रही है।उन्होंने कहा कि शिक्षक शिक्षा के साथ ही बच्चों को अच्छे संस्कार भी देने का काम करे।विशिष्ट अतिथि ज्येष्ठ प्रमुख बहादुर कोरंगा व जिपंस सुनीता आर्या ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अध्यापक व अभिभावकों को मिलकर कार्य करना होगा।अध्यक्षता खंड शिक्षाधिकारी उमेद सिंह रावत ने की तथा संचालन प्रधानाध्यापिका फिरदौस परवीन ने किया।इस मौके पर कौसानी के पूर्व जिपंस बबलू नेगी, ग्राम प्रधान बचन राम, क्षेपंस जगदीश भंडारी, एडवोकेट जेसी आर्या, जूहा बद्रीनाथ के प्रधानाध्यापक दलीप भाकुनी, डीके नेगी, जयश्री पांडे, रतन सिंधी, भुवन भट्ट, हरिविनोद मेहरा आदि मौजूद थे।
राप्रावि बद्रीनाथ में नवनिर्मित भवन का हुआ लोकार्पण
शिक्षा के साथ ही बच्चों को अच्छे संस्कार भी दें : बिष्ट