राबाइका पाये की छात्रा गीतिका व कोमल को मिला राज्यपाल पुरस्कार

0
391
(फोटो परिचय राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित राबाइका पाये की गाइड गीतिका जोशी व कोमल भट्ट)
  • देहरादून में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने किया पुरस्कृत
  • उपलब्धिगरुड़।गरुड़ विकासखण्ड में शिक्षा के क्षेत्र में एक और उपलब्धि जुड़ गई है।राजकीय बालिका इंटर कालेज पाये की छात्रा गीतिका व कोमल ने राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त कर लिया है।उन्हें गत दिनों प्रदेश की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रेमा भट्ट नव बताया कि विद्यालय की गाइड गीतिका जोशी व कोमल भट्ट ने राज्यपाल पुरस्कार 2019 के लिए आयोजित परीक्षा उत्तीर्ण की।इसके बाद दोनों छात्राओं का चयन इस पुरस्कार के लिए हुआ।गत दिनों प्रदेश की राज्यपाल ने उन्हें देहरादून में आयोजित एक समारोह में पुरस्कार देकर सम्मानित किया।इन छात्राओं की उपलब्धि पर समाजसेवी गोविंद जोशी ने दोनों छात्राओं को विद्यालय पहुंचने पर पांच-पांच हजार की नकद धनराशि देकर सम्मानित किया।छात्राओं की इस उपलब्धि पर विधायक चंदन राम दास, ब्लाक प्रमुख हेमा बिष्ट, जिपंस जनार्दन लोहुमी, ग्राम प्रधान उमा भट्ट, प्रधानाचार्या प्रेमा भट्ट, दया रावत, प्रतिभा जोशी, लक्ष्मी कांडपाल, बबीता बिष्ट, रीता फर्स्वाण, रेखा नेगी, अशोक धपोला, राजेश जोशी, रमेश कांडपाल, प्रकाश मिश्रा आदि शिक्षक-शिक्षिकाओं ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है।
Download Garur Patrika App

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें