गरुड़।पंडित सुमित्रानंदन पंत राजकीय महाविद्यालय गरुड़ में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस धूमधाम से मनाया गया।इस मौके पर देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद को याद किया गया।महाविद्यालय में आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ हेम चंद्र दुबे ने कहा कि अबुल कलाम एक महान शिक्षाविद थे।उन्होंने कहा कि हम सबका कर्तव्य है कि सामाजिक जीवन में सभी को शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित करें।संचालन करते हुए इतिहास के विभागाध्यक्ष डॉ अनिल भरड़ा ने कहा की इलेक्ट्रॉनिक माध्यम शिक्षा में सहयोगी हैं।उन्होंने अबुल कलाम की शिक्षा नीति की सराहना की।इस मौके पर करियर काउंसलर पंकज कांडपाल ने छात्र-छात्राओं को करियर के टिप्स दिए।इस दौरान डॉ अवधेश तिवारी, डॉ शिवप्रकाश राय, डॉ संगीता कुमारी, छात्र संघ अध्यक्ष ललित पांडे, दीप्ती पांडे, हिमानी बोरा, कविता आदि मौजूद थे।द