विधायक निधि पर तत्काल लगे रोक-डी के जोशी
विधायक बागेश्वर श्री चंदन राम दास जी के विधायक निधि पर तुरंत प्रभाव से रोक लगे दर्शानी गरुड़ निवासी अधिवक्ता डीके जोशी ने बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीसरी बार चुने गए विधायक चंदन राम दास की क्षेत्र के प्रति उदासीनता पर करारा प्रहार किया है। उन्हौने कहा कि हम सब क्षेत्र वासी आशान्वित थे कि अब बीजेपी की पूर्ण बहुमत की सरकार के आने से बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र (जिसमे गरुड़ सामिल है) से लगातार तीसरी बार चुने गए माननीय विधायक चंदन राम दास जो कभी बहुगुणा सरकार कभी हरीश रावत सरकार को बहाना बनाकर गरुड़ की मूलभूत समस्या जैसे गरुड़ नगर पंचायत गठन,कूड़ा निस्तारण,बंदरो जंगलीजानवरों सुवरो की समस्या,शराबबंदी आदि से निजाज दिलाने में असहाय होने का दिखावा कर लोगो को अच्छी तरह से मूर्ख बनाते रहे, खुल कर अपने सरकार में जनता की आवाज को बुलंद करेंगे और गरुड़ सहित अपने पूरे विधानसभा क्षेत्र में चुनाव पूर्व किये गए वादों को पूर्ण करके अपनी सत्य निष्ठा व ईमानदारी का परिचय देंगे लेकिन अफसोस इस बात का है कि 3 साल प्रचंड बहुमत वाली बीजेपी सरकार को होने जा रहे है अभी तक विधायक जी ने उपरोक्त ज्वलंत समस्याओं पर 1प्रतिशत भी सफलता नही पायी है कहो या जनता को मूर्ख बनाने में 100 प्रतिशत सफल हुए है । जोशी ने पूछा कि आखिर ये चुनाव होते क्यो हैं,आखिर हम विधायक चुनते क्यों है।उन्होंने अब इस संबंध में माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र ,बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से निवेदन किया है कि माननीय विधायक बागेश्वर श्री चंदन राम दास जी के विधायक निधि पर तब तक तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी जाय जब तक इनके द्वारा गरुड़ की जनता को बार बार दिए गए मौखित व लिखित आश्वासन का कम से कम 50 प्रतिशत कार्य पूरे न कर देते है । उन्होंने कहा कि श्री दास द्वारा किये गए पिछले तीनों चुनावी वादों का व्योरा जनता के पास है जरूरत पड़ी तो प्रमाण सहित उपलब्ध करा दिया जाएगा।
माधुरी जी विधायक तीन बार चुने गए हैं अभी भी मारी ग्राम सभा में मूलभूत सुविधाओं से वंचित है प्रवेश करने के लिए मुख्य रास्ता तक नहीं है सड़क का वादा विधायक जी कई बार कर चुके हैं परंतु अभी तक उसका कोई अता-पता नहीं है जंगली जानवरों का आतंक आए दिन बढ़ता ही जा रहा है