समुदाय के सहयोग से ही मजबूत होगी शिक्षा की नींव

0
207
(फोटो परिचय गरुड़ में एसएमसी को प्रशिक्षण देते मास्टर ट्रेनर)
  • नौघर में एसएमसी का प्रशिक्षण शुरु
    गरुड़।न्याय पंचायत गड़सेर के विद्यालयों के एसएमसी का प्रशिक्षण शुरु हो गया है।प्रशिक्षण का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी उमेद सिंह रावत ने किया।उन्होंने कहा कि समुदाय के सहयोग से ही शिक्षा की नींव मजबूत हो सकती है।
    सीआरसी नौघर में प्रशिक्षण का शुभारंभ करते हुए बीईओ उमेद सिंह रावत ने कहा कि अध्यापक व अभिभावक मिलकर ही बच्चों का सर्वांगीण विकास कर सकते हैं।मास्टर ट्रेनर आनन्द बल्लभ बड़सीला व शहाना बानो ने अभिभावकों को बच्चे के चहुमुखी विकास के टिप्स दिए।उन्होंने कहा कि यदि समय-समय पर अभिभावक बच्चों की निगरानी करेंगे तो बच्चे का निरंतर विकास होते जाएगा।उन्होंने कहा कि घर में अभिभावक ही बच्चे को अच्छे संस्कार दे सकते हैं।इस मौके पर अभिभावकों ने मास्टर ट्रेनरों के साथ बच्चे के संबंध में विस्तृत चर्चा की।इस दौरान नोडल अधिकारी मोहन जोशी, नीमा वर्मा आदि मौजूद थे।
Download Garur Patrika App

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें