साहित्यकार मोहन जोशी को मिलेगा शेरदा अनपढ़ कुमाउनी कविता पुरस्कार

0
476
  • कत्यूर घाटी के लिए बड़ी उपलब्धि
  • साहित्यकारों में खुशी की लहर
    गरुड़।कुमाउनी के प्रख्यात कवि मोहन जोशी को वर्ष 2019 के शेर सिंह बिष्ट शेरदा अनपढ़ कुमाउनी कविता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।कुमाउनी भाषा, संस्कृति एवं प्रचार समिति तथा पहरु ने उन्हें इस पुरस्कार के लिए चयनित किया है।इससे कत्यूर घाटी के साहित्यकारों में खुशी की लहर है।
    कत्यूर घाटी के दर्शानी निवासी साहित्यकार मोहन जोशी कई वर्षों से लगातार कुमाउनी कविताओं का सृजन कर जहां साहित्य की सेवा कर रहे हैं, वहीं कुमाउनी भाषा व संस्कृति को समृद्ध करने में भी लगे हुए हैं।मोहन जोशी की अब तक कुमाउनी में थूपुड़, हुक धै रै, क धै, झलक कविता संग्रह व हिंदी में मोहन गीत, केवल आपके लिए , आत्मा से आत्मकथ्य कविता संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं।इसके अलावा उन्होंने कुमाउनी में रामचरितमानस, श्रीमद्भागवत गीता, कामायनी, रामलीला नाटक, सोमनाथ गाथा आदि पुस्तकों का भावानुवाद भी किया है।उनकी कई पुस्तकें अभी प्रकाशनाधीन भी हैं। उन्हें उत्तराखण्ड के भाषा संस्थान समेत कई साहित्यिक संस्थाओं द्वारा अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।इस साल उन्हें शेरदा अनपढ़ कुमाउनी कविता पुरस्कार से नवाजा जाएगा। मोहन जोशी यह पुरस्कार प्राप्त करने वाले कत्यूर घाटी के तीसरे साहित्यकार हैं।इससे पहले यह पुरस्कार वर्ष 2009 में गरुड़ निवासी गोपाल दत्त भट्ट व वर्ष 2012 में रतन सिंह किरमोलिया को मिल चुका है। कवि मोहन जोशी को पुरस्कार के लिए चयनित किए जाने पर वरिष्ठ साहित्यकार गोपाल दत्त भट्ट, डॉ हेम चंद्र दुबे, सीएस बड़सीला, मनोज खोलिया, बची गिरी, जीवन दोसाद, संतोष तिवारी, मुहमद यूसुफ, डीके जोशी समेत अनेक साहित्यकारों ने उन्हें बधाई देते हुए खुशी जाहिर की है।
    …………………………….
    10 नवंबर से होगा तीन दिवसीय कुमाउनी भाषा सम्मेलन
    गरुड़।कुमाउनी भाषा, संस्कृति एवं प्रचार समिति व पहरु के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 10 नवंबर से तीन दिवसीय कुमाउनी भाषा सम्मेलन नौकुचियाताल में आयोजित किया जाएगा।यह जानकारी देते हुए समिति के सचिव डॉ हयात रावत ने बताया कि सम्मेलन के दौरान कवि मोहन जोशी को पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। उन्होंने सभी साहित्यकारों से सम्मेलन में पहुंचने की अपील की है।
Download Garur Patrika App

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें