गरुड़।दिल्ली सरकार में पूर्व प्रशासनिक अधिकारी रहे दर्शानी निवासी बीबी जोशी की माता कुंती देवी का निधन हो गया है। वे 92 वर्ष की थी।उनके निधन पर विधायक चंदन राम दास, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व राज्यमंत्री गोपाल दत्त भट्ट, पूर्व ब्लाक प्रमुख भरत फर्स्वाण, भाजपा जिला महामंत्री शिव सिंह बिष्ट, सांसद प्रतिनिधि घनश्याम जोशी, जिपंस जनार्दन लोहुमी, मोहनदा, मोहन जोशी, एडवोकेट डीके जोशी, जेसी आर्या, देवकीनन्दन जोशी, दीवान नेगी, हरी दत्त जोशी, चंद्रशेखर बड़सीला, कैलाश चंद्र जोशी आदि ने शोक व्यक्त किया है।
