वृद्धा को शराब नहीं मिली तो गटका जहर, मौत

0
553

बागेश्वर: कांडा तहसील में एक वृद्धा ने शराब न मिलने पर गरम पानी में कीटनाशक डाल कर पी लिया। इससे महिला की मौत हो गई। उसे चिकित्सालय भी पहुंचाया गया। लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार कांडा क्षेत्र के गांव में यह अजीबो-गरीब हादसा पेश आया। यहां एक पूर्व सैनिक की मृत्यु के पश्चात उसकी पत्नी को शराब पीने की ऐसी लत लगी कि वह उसकी जान ही लेकर गई। दरअसल लॉकडाउन के दौरान शराब न मिल पा रही है। कयास हैं कि ऐसे में 62 वर्षीय भागुली देवी पत्नी स्व. धन राम ने शराब का विकल्प घर पर ही तैयार करने की सोची और उबलते हुए पानी में कीटनाशक डाल कर उसे पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन वृद्धा को चिकित्सालय ले गए, लेकिन तब तक महिला ने प्राण त्याग दिए थे। उसके बेटे सुंदर राम और देवरानी लीला देवी ने पुलिस को बताया कि मृतका को शराब पीने की लत थी। घर में कीटनाशक छुपाकर रखा गया था। मृतका ने उसे गरम पानी में मिलाकर गटक लिया और वह छटपटाने लगी। उधर, कांडा थाने के एसओ प्रहलाद सिंह ने बताया कि परिजनों के अनुसार शराब की लत होने के कारण महिला ने कीटनाशक गटका है। जिसकी जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कर उसे परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के असल कारणों का पता चल सकेगा।

Download Garur Patrika App

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें