अतिक्रमण की चपेट में गरुड़ तहसील से गुजरने वाली सभी सड़कें

0
187

17 जुलाई 2020
अतिक्रमण की चपेट में गरुड़ तहसील से गुजरने वाली सभी सड़कें,रही सही कसर सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों ने पूरी कर दी है।

इस बार एक और इजाफा हो गया, खनन व्यापारियों ने तहसील गरुड़ के मुख्यालय के ठीक नांख के नीचे सड़क किनारे अतिक्रम कर नदियों से निकाले गए रेता बजरी का किया भंडारण।

तहसील प्रशासन पुलिस प्रशासन अतिक्रमणकारियो के आगे नतमस्तक प्रतीत होता है।

ट्रैफिक पुलिस व लोक निर्माण विभाग की शह में हो रहे सड़क में अतिक्रमण ने आवजाही को बुरी तरह से बाधित किया है।

ये हाल आज के हैं और मेरे द्वारा आज खुद कौसानी-गरुड़-बागेश्वर सड़क पर देखे गए ताज़ा हालात देखने के बाद में ये सब पूरी जिम्मेदारी के साथ लिख रहा हूं।

अगर जिम्मेदार उच्च अधिकारियों को वस्तुस्थिति का जायजा लेना हो कृपया आवश्यक कार्यवाही करें।

डीके जोशी
अधिवक्ता
9319805337

Download Garur Patrika App

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें