गरुड़।उत्तराखण्ड के जनपद न्यायालयों में समहू घ के लिए आयोजित परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हो गई है।गरुड़ के तीन परीक्षा केंद्रों में 923 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
उत्तराखण्ड प्राविधिक शिक्षा परिषद रुड़की द्वारा आयोजित समूह घ की परीक्षा के लिए गरुड़ में तीन केंद्र बनाए गए थे। जोनल मजिस्ट्रेट आरएस चंदेल ने बताया कि खोलिया विवेकानंद इंटर कालेज गरुड़ में 450 परीक्षार्थियों में से 350 ने परीक्षा दी।यहां 100 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल में 422 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।जिसमें से 310 ने परीक्षा दी और 112 अनुपस्थित रहे।राइका गरुड़ में 380 में से 263 ने परीक्षा दी और 117 अनुपस्थित रहे।तीनों केंद्रों में पंजीकृत कुल 1252 में से 923 ने परीक्षा दी और 329 अनुपस्थित रहे।परीक्षा केंद्रों का एसडीएम जयवर्धन शर्मा, तहसीलदार नवाजिस खलिक, बीईओ उमेद सिंह रावत ने निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्र अधीक्षक कैलाश चंद्र जोशी, बीआर आर्या, केएस नेगी, चंद्रशेखर बड़सीला , ओम प्रकाश फुलारा, चंदन परिहार आदि मौजूद थे।