संस्कृति के संरक्षण में युवाओं का अहम योगदान : दास

0
274
संस्कृति के संरक्षण में युवाओं का अहम योगदान : दास
  • मटेना में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ दीप महोत्सव शुरु
  • विधायक ने किया शुभारंभ, साज-सज्जा के लिए एक लाख की घोषणा की
    गरुड़।तहसील के ग्राम पंचायत मटेना में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ दीप महोत्सव प्रारंभ हो गया है।शुभारंभ करते हुए विधायक चंदन राम दास ने कहा कि संस्कृति के संरक्षण में युवाओं का अहम योगदान है।
    महोत्सव के मुख्य अतिथि विधायक चंदन राम दास ने कहा कि आज उत्तराखंड की समृद्ध व गौरवशाली संस्कृति के संरक्षण की आवश्यकता है। उन्होंने विधायक निधि से मंगल दल को साज-सज्जा के लिए एक लाख रुपए देने की घोषणा की।युवा वर्ग इस दिशा में सकारात्मक व निर्णायक पहल कर सकता है।उन्होंने युवाओं में पाश्चात्य संस्कृति के अनुसरण पर भी चिंता जताई।विशिष्ट अतिथि प्रवक्ता आलोक पांडे, डीएल वर्मा, शंकर टम्टा आदि ने कहा कि आज बोली व भाषाओं के साथ-साथ संस्कृति पर चौतरफा हमले हो रहे हैं।ऐसे में मटेना का दीप महोत्सव संस्कृति के संरक्षण में मील का पत्थर साबित होगा।सिविल सोसायटी के अध्यक्ष व उच्च न्यायालय के अधिवक्ता डीके जोशी ने कहा कि शराब के कारण पहाड़ की संस्कृति पर खतरा मंडरा रहा है।उन्होंने युवाओं से नशे के खिलाफ आगे आने की अपील की।नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान रविशंकर बिष्ट ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए गांव के विकास के लिए अपनी भावी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।संचालन करते हुए नवयुवक मंगल दल के संरक्षक सीएस बड़सीला ने कहा कि मटेना में बीते 44 सालों से दीप महोत्सव का आयोजन हो रहा है।इस मौके पर कलाकारों ने अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया।इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य भोला दत्त तिवारी, नवयुवक मंगल दल के अध्यक्ष जगदीश खोलिया, सचिव कैलाश खुल्बे, साहित्यकार मोहन जोशी, डॉ हेम चंद्र दुबे, पूर्व ग्राम प्रधान शकुंतला कांडपाल, चंद्रशेखर जोशी, विपिन बिष्ट, पूर्व बीआरसी समन्वयक उमेश जोशी, आलोक पांडे, नवीन मिश्रा, मोहन जोशी, सुरेश खोलिया, दीप चंद्र बिष्ट, बसंत कांडपाल, दिनेश जोशी, गोविंद बड़सीला, जीवन दुबे, गिरीश भट्ट, सुनील दोसाद आदि मौजूद थे।
Download Garur Patrika App

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें