विज्ञान महोत्सव में बाल वैज्ञानिकों ने मनवाया लोहा

0
372
  • प्रत्येक कार्य को वैज्ञानिक तरीके से करें : रावत
  • विजेता वैज्ञानिकों को बांटे पुरस्कार
    गरुड़। तहसील के राजकीय आदर्श इंटर कालेज गरुड़ में ब्लाक स्तरीय विज्ञान महोत्सव आयोजित किया गया।महोत्सव का शुभारंभ खंड शिक्षाधिकारी उमेद सिंह रावत ने किया।इस मौके पर बाल वैज्ञानिकों ने अपनी प्रतिभा से लोहा मनवाया।
    बतौर मुख्य अतिथि विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ करते हुए बीईओ उमेद सिंह रावत ने कहा कि प्रत्येक कार्य को वैज्ञानिक तरीके से किया जाना चाहिए, तभी सफलता मिलती है।इस मौके पर आयोजित विभिन्न विषयों की जूनियर वर्ग की विज्ञान प्रदर्शनी में रोहित परिहार, विनय जोशी, अजय कुमार ने बाजी मारी, जबकि सीनियर वर्ग में मोहमद साहिल अव्वल स्थान पर रहे।विज्ञान ड्रामा में राइका गरुड़ ने प्रथम व खोलिया विवेकानंद इका गरुड़ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।विज्ञान मेला के व्यक्तिगत प्रोजेक्ट में विनीता आर्या प्रथम रही, जबकि टीम प्रोजेक्ट में राइका गरुड़ के गौरव उपाध्याय व विशाल कुमार ने बाजी मारी।विजेता बाल वोज्ञानिकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।संचालन सीएस परिहार ने किया।इस दौरान संयोजक व प्रधानाचार्य बीआर आर्या, विज्ञान समन्वयक एमएस बिष्ट, डीएस पछाई, एमपी भट्ट, श्यामाचरण पाटनी, पीएस मनराल, डीएस मेहता, सुरेश नयाल, गिरीश नेगी, हरेंद्र रावल, एमसी जोशी, टीएस बिष्ट, मीना राठौर समेत तेरह विद्यालयों के टीम प्रभारी मौजूद थे।
Download Garur Patrika App

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें