सड़क हादसे में गागरीगोल के युवक की मौत, दो गंभीर घायल

0
430
गरुड़। बागेश्वर-गरुड़ हाइवे में सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।दो अन्य घायल हो गए।घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।गुरुवार की देर सायं बागेश्वर से घर लौटते समय बहुली गैस गोदाम के पास कार संख्या अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई।जिससे कार चालक गागरीगोल निवासी दीक्षु पाठक की मौके पर ही मौत हो गई।कार में सवार वीरेंद्र नेगी, गोपाल सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। ये दोनों भी गागरीगोल के ही निवासी हैं।उन्हें 108 की मदद से जिला अस्पताल लाया गया।जहां डॉ तैयब उनका उपचार कर रहे हैं।दीक्षु पाठक की दर्दनाक मौत से पूरे गागरीगोल क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।दीक्षु बेहद मिलनसार था।वह युवाओं का खास चहेता था।क्षेत्रीय जनता ने उसके आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
Download Garur Patrika App

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें