तुरेश्वर मंदिर में तीन दिवसीय ॐ नमः शिवाय पंचाक्षरी मंत्र जाप शुरु

0
407
गरुड़।तहसील के प्रसिद्ध तुरेश्वर महादेव मंदिर में तीन दिवसीय ॐ नमः शिवाय पंचाक्षरी महामंत्र का जाप शुरु हो गया है।इस मौके पर लोगों ने पूजा अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।तुरीयेश्वर मंदिर क्षेत्र के लोगों की अगाध श्रद्धा व अटूट आस्था का प्रतीक है।प्रतिवर्ष हरिबोधिनी एकादशी के अवसर पर तुरेश्वर मंदिर में ॐ नमः शिवाय का जप किया जाता है।शुक्रवार को मंदिर के पुजारी नन्दन गिरी के नेतृत्व में तीन दिवसीय ॐ नमः शिवाय पंचाक्षरी महामंत्र का जाप शुरु हो गया है।इस मौके पर संगीत की सुरलहरियों के बीच क्षेत्र के भक्तों ने मंत्र का जाप किया।लोगों ने मंदिर में पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।मंदिर के पुजारी नन्दन गिरी ने बताया कि रविवार को विशाल भंडारे के साथ मंत्र जाप का समापन किया जाएगा।इस दौरान प्रसिद्ध भजन गायक रमेश चंद्र जोशी कान्हा, देवकीनन्दन जोशी, हरीश चंद्र जोशी, शंकर दत्त जोशी, संजय जोशी, आनन्द सिंह बिष्ट, गणेश तिवारी, बसंत कांडपाल, विनोद भट्ट, गिरीश जोशी, पदम सिंह, विपिन तिवारी, सुदर्शन भंडारी आदि मौजूद थे।
Download Garur Patrika App

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें