644 परीक्षार्थियों ने दी गरुड़ में टीईटी की परीक्षा

0
180
गरुड़। गत छह नवंबर को आयोजित उत्तराखण्ड अध्यापक पात्रता परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हो गई है।गरुड़ के दो परीक्षा केंद्रों में 644 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर द्वारा आयोजित टीईटी प्रथम व द्वितीय परीक्षा के लिए गरुड़ में दो केंद्र बनाए गए थे।नोडल अधिकारी व बीईओ उमेद सिंह रावत ने बताया कि राजकीय इंटर कालेज गरुड़ में टीईटी प्रथम में 183 परीक्षार्थियों में से 166 ने परीक्षा दी।यहां 17 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।जबकि टीईटी द्वितीय में 133 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।जिसमें से 119 ने परीक्षा दी।14 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल में टीईटी प्रथम में 200 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।जिसमें से 179 ने परीक्षा दी और 21 अनुपस्थित रहे।टीईटी द्वितीय में 200 में से 180 ने परीक्षा दी और 20 अनुपस्थित रहे।दोनों केंद्रों में पंजीकृत कुल 716 में से 644 ने परीक्षा दी और 72 अनुपस्थित रहे।परीक्षा केंद्रों का सेक्टर मजिस्ट्रेट व तहसीलदार नवाजिस खलिक, ऋषिराज वर्मा, नोडल अधिकारी व बीईओ उमेद सिंह रावत ने निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्र व्यवस्थापक बीआर आर्या, केएस नेगी, पर्यवेक्षक चंद्रशेखर जोशी, अवधेश कुमार, परीक्षा प्रभारी ओम प्रकाश फुलारा, चंदन परिहार आदि मौजूद थे।
Download Garur Patrika App

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें