शिक्षा के प्रति समर्पण भाव व बेहतर कार्यों ने दिलाया नीता को शैलेश मटियानी पुरस्कार

0
598

  • वर्ष 2016 में राज्यपाल पुरस्कार से भी सम्मानित हो चुकी है नीता अलमिया
  • नीता के अथक परिश्रम से दोगुने से अधिक बढ़ी छात्र संख्या
  • राजकीय आदर्श प्रावि पिंगलों में प्रधानाध्यापिका के पद पर हैं कार्यरत
    चंद्रशेखर बड़सीला, गरुड़
    तहसील के राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय पिंगलों की प्रधानाध्यापिका नीता अलमिया के बेहतर कार्यों व शिक्षा के प्रति समर्पण भाव ने ही उन्हें शैलेश मटियानी पुरस्कार दिलाया है।उन्हें वर्ष 2016-17 के शैलेश मटियानी पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।उन्हें पुरस्कार के लिए चयनित किए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है।
    वर्ष 2016 में राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित प्रधानाध्यापिका नीता अलमिया हमेशा बच्चों की शिक्षा के लिए समर्पित रही है।उन्हें पुरस्कार के लिए चयनित किया जाना उनकी कर्मठता का ही परिणाम है। नीता अलमिया की प्रथम नियुक्ति वर्ष 1997 में राप्रावि कोठों में हुई।इसके बाद साल 1998 से 2015 तक वे राप्रावि पुरड़ा में कार्यरत रहीं। वर्ष 2015 से वे राप्रावि पिंगलों में कार्यरत हैं। नीता के पति नन्दन सिंह अलमिया इका गागरीगोल में प्रधानाचार्य हैं। जबकि पुत्र हितेश व पुत्री नेहा इंजीनियर हैं।नीता की मेहनत से ही पिंगलों में आज छात्र संख्या दोगुने से भी अधिक है।नीता ने साल 2015 में राप्रावि पिंगलों में प्रधानाध्यापिका के पद पर चार्ज लिया।तब उस विद्यालय की छात्र संख्या मात्र 39 थी।नीता की कड़ी मेहनत से आज विद्यालय की छात्र संख्या 109 है।नीता की मेहनत का ही परिणाम है कि उनके विद्यालय के 200 बच्चे अब तक राज्य स्तरीय खेलकूद में प्रतिभाग कर चुके हैं और अंताक्षरी प्रतियोगिता में प्रदेश में उनके बच्चों ने नौ बार स्वर्ण पदक जीता है।उनकी मेहनत की बदौलत ही विद्यालय जे तीन बच्चों का नवोदय में और चार बच्चों का हिम ज्योति देहरादून के लिए चयन हुआ।उन्होंने दूर के बच्चों के लिए अपने खर्चे से वाहन की व्यवस्था भी की है।उन्होंने नवाचारी कार्यक्रमों व टीएलएम में प्रदेश में स्थान प्राप्त किया है।उन्होंने विद्यालय में बच्चों के लिए पर्याप्त फर्नीचर, शौचालय व आधारभूत सुविधाएं मुहैया कराई हैं।उन्हें पुरस्कार के लिए चयनित किए जाने पर सीईओ नरेश शर्मा, डीईओ पदमेंद्र सकलानी, बीईओ उमेद सिंह रावत, प्राथमिक संगठन के ब्लाक अध्यक्ष नवीन मिश्रा, जूनियर संगठन के अध्यक्ष जीवन दोसाद, राजकीय संगठन के अध्यक्ष गोपाल दत्त पंत, पूर्व ब्लाक समन्वयक उमेश जोशी, एडवोकेट डीके जोशी, सुरेश सती, सुरेंद्र वर्मा, भुवन भट्ट, मोहन जोशी, सुंदर नेगी, डीएस मेहता, डीएस पछाई, डॉ हेम चंद्र दुबे, मनोज खोलिया, चंद्रशेखर बड़सीला, शंकर टम्टा, डीएल वर्मा, कमला परिहार, निर्मला आर्या, हेम उपाध्याय, नवीन तिवारी, नीरज पंत आदि शिक्षकों व अभिभावकों ने उन्हें बधाई दी है।
    ………………………
    दो निर्धन बालिकाओं को देती हैं प्रतिवर्ष दस हजार की आर्थिक सहायता
    गरुड़।प्रधानाध्यापिका नीता अलमिया बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिवर्ष दो निर्धन बालिकाओं को दस-दस हजार की आर्थिक सहायता अपने वेतन से देती हैं।
    ……………………….
    50 नाली बंजर भूमि में किया पौधरोपण
    गरुड़।प्रधानाध्यापिका नीता अलमिया पर्यावरण प्रेमी भी है।उन्होंने पिंगलों में 50 नाली बंजर भूमि गोद ली और उसमें पौधरोपण किया।इसके अलावा स्कूल में बच्चों के लिए पुस्तकालय व कंप्यूटर लैब की स्थापना की। आज विद्यालय में 16 कंप्यूटरों से नियमित शिक्षण होता है।
    …………………………..
    नीता अलमिया को अब तक मिले पुरस्कार
    वर्ष 2001 की जनगणना में तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम द्वारा रजत पदक से सम्मानित
    वर्ष 2016 में राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित
    प्रतिवर्ष स्थानीय समारोहों में उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार

नीता अलमिया
Download Garur Patrika App

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें