आल्टो कार पलटी, चालक घायल
गरुड़।तहसील की लाहूर घाटी में एक कार अचानक पलट गई।जिससे चालक घायल हो गया। चालक का मोहन सिंह मेहता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ में इलाज चल रहा है।गरुड़ के उप जिलाधिकारी जयवर्धन शर्मा ने बताया कि शनिवार की देर शाम एक प्राइवेट ऑल्टो कार संख्या यूके 02 0024 जखेड़ा डाकघर से सिमगड़ी जा रही थी। तभी कार अचानक असंतुलित होकर सिमगड़ी के पास सड़क किनारे नीचे नाले की तरफ पलट गई।जिससे वाहन चालक दरवान सिंह पुत्र पान सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम भगदानू घायल हो गया।घायल चालक को तत्काल मोहन सिंह मेहता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ लाया गया।जहां उसका इलाज चल रहा है।