बृहद पेयजल योजना में लाभार्थी ग्रमीणों ने गड़बड़ी का आरोप लगाया है मानकों को ताक पर रख कर बिछाई जा रही पाइप लाइन नव युवक मंगल दल भकुनखोला से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता हिमांशु खाती ने इस संबंध में 2 माह पूर्व शिकायत उपजिलाधिकारी गरुड़ को की गयी स्थितिआज भी ज्यो की त्यों है । आरोप है कि ठेकेदार द्वारा बृहद पेयजल योजना में ग्राम सभाओं में आधे इंच के पाइप लाइन बिछाये गए है । बृहद ग्राम पेयजल योजना में पाइप को या तो खुली नालिये में या रास्ते के किनारे खुले में बिछाया जा रहा है मानकों की अनदेखी कर पेयजल योजना की गुणवत्ता की उपेक्षा की जा रही है। ग्रमीणों ने इस सम्बंध में आशंका जाहिर की है कि यदि इस मामले में समय रहते जांच नही की गई तो बहुप्रतीक्षित पेयजल योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाएगी।