पूर्व ब्लाक समन्वयक जोशी व प्रधानाध्यापक टम्टा पुरस्कार के लिए चयनित

0
193
गरुड़।गरुड़ ब्लाक के पूर्व ब्लाक समन्वयक उमेश जोशी व राजकीय आदर्श जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक शंकर टम्टा पुरस्कार के लिए चयनित किए गए हैं।उन्हें सर्व शिक्षा अभियान की ओर से श्रेष्ठ संवेदनशील शिक्षक पुरस्कार से नवाजा जाएगा।दोनों शिक्षकों के चयन पर क्षेत्र में खुशी की लहर है।गत दिनों प्रदेश के सर्व शिक्षा अभियान के उप निदेशक आकाश सारस्वत ने गरुड़-बागेश्वर के कई स्कूलों का निरीक्षण किया था।निरीक्षण के दौरान उन्होंने राजकीय आदर्श जूनियर हाईस्कूल उड़खुली के शिक्षकों का कार्य उत्तम पाया।उन्होंने बकायदा वहां का किचन गार्डन को भी व्यवस्थित पाया।इसी आधार पर दोनों शिक्षकों का चयन किया गया।अगले सप्ताह उप निदेशक दो शिक्षकों को पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे।दोनों शिक्षकों को पुरस्कार के लिए चयनित किए जाने पर डीईओ पदमेंद्र सकलानी, बीईओ उमेद सिंह रावत, प्रधानाचार्य नन्दन सिंह अलमिया, कैलाश चंद्र जोशी, सुरेश सती, नीरज पंत, डीएल वर्मा, आलोक पांडे, मोहन जोशी, डीएल पछाईं, जीवन सिंह दोसाद, प्रेमा भट्ट, नीता अलमिया, कमला परिहार आदि ने उन्हें बधाई दी है।
उमेश जोशी
शंकर टम्टा
Download Garur Patrika App

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें