बाल दिवस पर गरुड़ पत्रिका ने किया बच्चों को सम्मानित

0
419
गरुड़।बागेश्वर जनपद के गरुड़ तहसील से प्रकाशित पहली साप्ताहिक पत्रिका ” गरुड़ पत्रिका ” ने बाल दिवस पर बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।पत्रिका के संपादक चंद्रशेखर बड़सीला ने बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।खोलिया विवेकानंद इका गरुड़ में बाल दिवस के अवसर पर आयोजित सीनियर व जूनियर वर्ग में आयोजित भाषण, निबंध, चित्रकला, मेहंदी, अल्पना व रंगोली, क्विज, वाद-विवाद, विज्ञान प्रदर्शनी, अंताक्षरी समेत सांस्कृतिक प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को गरुड़ पत्रिका के सौजन्य से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।खोलिया विवेकानंद इका गरुड़ के प्रधानाचार्य कैलाश चंद्र जोशी ने पत्रिका के संस्थापक एडवोकेट डीके जोशी व संपादक चंद्रशेखर बड़सीला का आभार व्यक्त किया।पत्रिका के संस्थापक एडवोकेट डीके जोशी व संपादक चंद्रशेखर बड़सीला ने कहा कि वे तहसील क्षेत्र के प्रत्येक विद्यालय में जाकर प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित करेंगे।उन्होंने प्रत्येक विद्यालय के प्रधानाचार्य से सहयोग की अपील की है। विद्यालय के प्रतियोगिता प्रमुख दीप तिवारी ने कहा कि बच्चों की प्रतिभा निखारने में गरुड़ पत्रिका मील का पत्थर साबित होगी।उन्होंने पत्रिका के संस्थापक एडवोकेट डीके जोशी व संपादक चंद्रशेखर बड़सीला के द्वारा क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।इस दौरान विद्यालय के सभी आचार्य आदि मौजूद थे।इस मौके पर बच्चों ने अनेक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए।
Download Garur Patrika App

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें