बाल दिवस पर थानडंगोली की अंजली राज्य स्तर पर सम्मानित

0
257
  • कहानी लेखन में राज्य में मिला दूसरा स्थान
    उपलब्धि गरुड़।बाल दिवस पर देहरादून में हुई राज्य स्तरीय कहानी लेखन प्रतियोगिता में राजकीय जूनियर हाईस्कूल थानडंगोली में कक्षा 8 में पढ़ने वाली बालिका अंजलि पांडे ने राज्य स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया।महानिदेशालय में आयोजित बाल दिवस समारोह में अपर निदेशक वंदना गर्ब्याल और सीमैट की निदेशक सीमा जौनसारी ने अंजली को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। जबकि राजकीय जूनियर हाईस्कूल बद्रीनाथ के अक्षय कुमार, मन्यूड़ा के नीरज, आदित्य और थानडंगोली की तान्या ने सांत्वना पुरस्कार पुरस्कार प्राप्त किया।अंजली की इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी पदमेंद्र सकलानी,जिला समन्वयक सुमित पाण्डे,स्कूल के प्रधानाध्यापक बसंत बल्लभ जोशी, स्कोर्ट शिक्षक सुनील भट्ट, हरिशंकर जोशी, प्रकाश चंद्र, पूर्व ब्लाक समन्वयक उमेश जोशी, नीरज पंत, डीएल वर्मा आदि ने खुशी जाहिर करते हुए अंजली को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।
Download Garur Patrika App

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें