लिंग देवता को चढ़ाई धिनाली

0
408
  • पूजा अर्चना कर अच्छे पशुधन की कामना की
    गरुड़।क्षेत्र के लोगों ने स्थानीय लिंग देवता के मंदिर में पूजा अर्चना की व देवता को धिनाली चढ़ाई।लोगों ने लिंग देवता से क्षेत्र में अच्छे पशुधन की कामना की।
    तहसील के गैरलेख गांव से दो किमी की खड़ी चढ़ाई में लिंग देवता का मंदिर है।प्रतिवर्ष क्षेत्र के लोग लिंग देवता के मंदिर में पूजा अर्चना करते हैं।मान्यता है कि लिंग देवता को दूध, दही व मक्खन चढ़ाने से धिनाली में वृद्धि होती है और पशुधन में संपन्नता आती है।क्षेत्र के लोगों ने लिंग देवता के मंदिर में पहुंच कर लिंग देवता का दूध व दही से अभिषेक किया और मक्खन लगाया।इस मौके पर खीर व पूरी का भोग लगाकर अच्छे पशुधन की कामना की गई।
Download Garur Patrika App

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें