बदहाल विद्यालय तिलसारी

0
223

केंद्र व राज्य की सरकार लगातार शिक्षा को बढ़ावा देने की बात करती हैं ।और हवाहवाई सर्व शिक्षा अभियान भी खूब चलाये जाते हैं । कई सरकारी व गैर सरकारी नीतियों से शिक्षा को बढ़ावा देने के कोरे आस्वासनों से जनता को भ्रमित भी खूब किया जा रहा है । लेकिन शिक्षा की जमिनी हकीकत बयां कर रहा है राजकीय इंटर कालेज तिलसारी । पेश है एक रिपोर्ट …

बागेश्वर जनपद का दुर्गम क्षेत्र तिलसारी में एक मात्र इंटर कालेज है और वो भी बदहाल पढ़ा है । यहाँ बच्चों को डर डर के पढ़ाई करनी पड़ रही है। क्योंकि विद्यालय जीर्ण सिर्ण स्थिति में है । जरा सा भी बारिस व भूकम्प आते ही बच्चों के जान का खतरा बन सकती है । बीते दो रोज पहले की घटना है जब साम ढ़ले बारिस आने से विद्यालय का एक भवन पूर्ण सतिग्रस्त हो गया । भगवान का शुक्र है की ये घटना दिन में नही हुई वरना बहुत बड़ी जन हानि हो सकती थी ।

जनपद के इस विधालय में बरसात के समय बच्चों के बैठने की कोई जगह सुरक्षित नही है । क्योंकि जरा सा भी बारिस होने पर सारा पानी अंदर को आता है । दीवारों में दरारें पढ़ी हैं।

तिलसारी के इस दुर्गम क्षेत्र के इस इंटर कालेज में नरगवाडी तिलसारी मटे बगोटिया चनोली उद्खुलि गाव के छात्र छात्राएं पढ़ाई करते हैं। लेकिन ब्यवस्था के अभाव में सक्षम अभिभावक पैसे खर्च कर अपने बच्चों को अन्यत्र भेजने को मजबूर हैं। मगर गरीब तबके के लोगों के पास इस विद्यालय में पढने के अलावा कोई दुसरा रास्ता नही है। लोग अपने नौनिहाल बच्चों शिक्षित करने के लिए अपने कलेजे में पत्थर रख कर इस विद्यालय में भेजने को मजबूर हैं।

इस विद्यालय के पास अपनी भूमि इतनी है की यहाँ कई नए भवन बनाये जा सकते हैं । मगर विभाग व स्थानीय जनप्रतिनिधियों का इस और ध्यान ही नही होने से विद्यालय बदहाल पड़ा है ।

काश सरकारी महकमे व जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने इस और ध्यान दिया होता तो हमारे नौनिहालों के भविष्य से यूँ खिलवाड़ नही होता। अब ऐसे ब्यवस्था से अंदाजा लगाया जा सकता है की हमारी सरकारें हमारे मुलभुत आवश्यकता को पूरा कर पाने में कितना कामयाब हो पायी है ।

स्पेशल रिपोर्ट – जगदीश पाण्डेय तिलसारी गरुड़ जनपद बागेश्वर 9458338181

Download Garur Patrika App

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें