खेती पर बुरा असर जरूरत है किसी आवश्यक कदम कीप्रशासन कर रहा है मामले की अनदेखी क्षेत्र पंचायत तिलसारी में आने वाले ग्राम सभा आगर मरतोली,नरग्वाडी,तिलसारी में प्रमुख समस्याआें पर नजर दौड़ाई जाए तो वैसे तो बहुत सी समस्याएं हैं लेकिन सबसे प्रमुख समस्या यहां की खेती को जिस प्रकार जंगली सूअर नष्ट कर रहे हैं वह आने वाले समय में एक विकराल रूप ले लेगी क्योंकि सूअरों की आबादी हर साल में लगभग 20 गुना बढ़ जाती है, जिस कारण गांव वासियों ने खेती पर ध्यान देना कम कर दिया है क्योंकि हर बार किसानों की मेहनत पर यह जंगली सूअर पानी फेर देते हैं और किसान इतना तंग आ चुके हैं कि उन्हें खेतों को बंजर छोड़ना उचित लग रहा है अगर इस समस्या का बहुत जल्द कुछ समाधान नहीं निकाला जाए आने वाले समय में गांव में कृषि कार्यों में बहुत हद तक कमी आने लग जाएगी, अतः हम तीनों गांव मिलकर इस समस्या का समाधान कर सकते हैं क्योंकि सूअरों को मारना अपने नापखेत में गैरकानूनी नहीं है सब लोग मिलकर इस समस्या का समाधान निकाल सकते हैं हमें सरकारों के भरोसे नहीं रहना होगा इसके लिए हमें खुद आगे आना होगा !-डी.सी पांडे तिलसारी ( ग्रामीण ).